Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Gujarat: अमित शाह गांधीनगर सीट से 7.44 लाख मतों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सोनल रमाभाई पटेल को हराया

भाजपा ने अपने सभी निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 जून 2024 (18:41 IST)
Lok Sabha Election Result 2024: भारतीय जनता पार्टी  (BJP) ने गुजरात में अहमदाबाद-पूर्व, अहमदाबाद-पश्चिम, महेसाणा, जूनागढ़ और गांधीनगर लोकसभा सीटों (Gandhinagar Lok Sabha seats) पर जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तहत मंगलवार शाम को यह घोषणा की। अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की।

ALSO READ: Election Results 2024 : भीलवाड़ा सीट से BJP के दामोदर अग्रवाल जीते, कांग्रेस के सीपी जोशी हारे
 
अमित शाह को 10,10,972 मत मिले : भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की। उन्हें 10,10,972 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सोनल रमाभाई पटेल को 2,66,256 मत हासिल हुए। भाजपा के एचएस पटेल ने अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट से 4.61 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि दिनेश मकवाना अहमदाबाद-पश्चिम से 2.86 लाख वोटों से जीते। इसके अलावा हरिभाई पटेल महेसाणा से 3.28 लाख वोटों से जीते और राजेश चूडासमा जूनागढ़ से 1.35 लाख वोटों के अंतर से जीते।

ALSO READ: Election Results 2024 : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और PDP का सूपड़ा साफ, BJP और नेकां ने बांट ली 2-2 सीटें
 
इन सभी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया। एच एस पटेल और चूडासमा मौजूदा सांसद हैं, जबकि हरिभाई पटेल और मकवाना नए चेहरे हैं। राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 25 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। भाजपा पहले ही सूरत सीट निर्विरोध जीत चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments