Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बांग्लादेशी अभिनेता को महंगा पड़ा चुनाव प्रचार, वीजा रद्द

बांग्लादेशी अभिनेता को महंगा पड़ा चुनाव प्रचार, वीजा रद्द
, बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (11:46 IST)
बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फिरदौस अहमद को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना खासा महंगा पड़ा गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनका वीजा रद्द कर उन्हें भारत से वापस जाने का आदेश दिया है।
 
टेलीग्राफ की खबर के अनुसार अहमद के पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए कथित तौर पर चुनाव प्रचार करने को लेकर शिकायत मिलने के बाद ये फैसला लिया गया।
 
बताया जा रहा है कि अभिनेता बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और इस दौरान चुनाव प्रचार कर उन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया जिसकी वजह से उनका वीजा रद्द कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या अटलजी की तरह नरेंद्र मोदी भी विदिशा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?