Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्मृति ईरानी का बड़ा हमला, गर्भवती महिलाओं और गरीब बच्चों की योजनाओं का पैसा लूटकर जेब भरती है कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (14:47 IST)
अमेठी। केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी गर्भवती महिलाओं और गरीब बच्चों की योजनाओं का पैसा लूटकर जेबें भरती है।
 
ईरानी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले यहां पूजा अर्चना की। उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां आयकर छापों का जिक्र करते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश में वो कौन से सज्जन हैं, जिसने तुगलक रोड में रहने वाले किस सज्जन तक उनका पैसा पहुंचाया।' 
 
उन्होंने कहा, 'ये कैसी राजनीति है कांग्रेस पार्टी की जो गर्भवती महिलाओं की योजना से पैसा लूटकर अपनी जेबें भरने का काम करती है। जो गरीब बच्चों की योजना का पैसा लूटकर अपने पार्टी कार्यालय तक पहुंचाती है।' 
 
ईरानी ने कहा कि कमलनाथ के सहायक के घर से जो 280 करोड़ रुपए का ब्यौरा मिला है, जो नकदी मिली है और जानवरों की खाल मिली है, उसके संदर्भ में राहुल गांधी की चुप्पी अपने आप में उनकी हकीकत बताती है।
 
रोडशो शुरू करने से पहले उन्होंने कहा, 'मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता का संस्कार मात्र एक है कि कार्यकर्ता चाहे किसी वर्ग, परिवार या समुदाय का हो, हम सब एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक संविधान के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहते हैं।' 
 
ईरानी ने एक बार फिर परोक्ष रूप से राहुल पर कटाक्ष किया कि अगर किसी को यह लगता है कि राष्ट्र की जनता और कार्यकर्ता उनका अपना परिवार नहीं हैं तो ये उनकी मानसिकता दर्शाती है।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। 'मेरा सभी नागरिकों और वोटरों से आग्रह है कि वे अपना वोट दें। मतदान का दिन है। अपना बहुमूल्य वोट और आशीर्वाद दें।' 
 
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी बने और पांच साल उन्होंने प्रधान सेवक बनकर देश की सेवा की। हम आशावादी हैं कि जितना प्रेम और सम्मान नरेन्द्र भाई मोदी को मिला, उसके लिए कार्यकर्ता के नाते हम आभार व्यक्त करते हैं।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने बार बार कहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और अंत में मैं। आज भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अमेठी लोकसभा क्षेत्र में नामांकन की इस प्रक्रिया में शामिल हो रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments