Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मंत्री भी कर रहे हैं धार्मिक यात्रा

विकास सिंह
बुधवार, 20 मार्च 2019 (11:43 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत और भाई राहुल गांधी को देश को प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस वक्त प्रियंका उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा कर रही है। पूरे देश में इस यात्रा के चर्च है। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में कमलनाथ कैबिनेट में जनसंपर्क मंत्री भी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए धर्मिक यात्रा कर रहे हैं।
 
पीसी शर्मा लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश के के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर रहे है। अब तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, मंदसौर के पशुपति नाथ मंदिर और इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करने वाले पीसी शर्मा कहते हैं कि उनका लक्ष्य राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है, इसके लिए वो मंदिर जाकर भगवान से भी प्रार्थना कर रहे हैं।
 
वहीं पीसी शर्मा के मंदिरों के दर्शन करने को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उनकी चुनावी भक्ति बताते हैं। शिवराज कहते हैं कि चुनाव के वक्त वोटरों को रिझाने के कुछ लोग मंदिर जाते हैं जबकि मंदिर जाना आस्था का विषय है इसे चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए।
 
शिवराज कहते हैं कि मंदिर जाने वाले रोज मंदिर जाते हैं, उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास वर्तमान में सिर्फ तीन लोकसभा सीट है वहीं छब्बीस सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। सूबे में पंद्रह साल बाद सत्ता में वापस लौटने वाले कांग्रेस इस बार सूबे में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments