Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
दिल्ली में सभी सातों सीटों पर लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। इस बार भी भाजपा इन संसदीय क्षेत्रों की सभी सीटों को जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्‍मीदवार भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

यमुना नदी किनारे बसे अति प्राचीन शहर दिल्‍ली का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ ही देश की राजधानी भी है। मुंबई के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। माना जाता है कि देहली का एक विकृत रूप चौखट के कारण भी इसे दिल्‍ली कहा जाता है। इसे 'दिल वालों' का शहर भी कहते हैं।

हालांकि महाभारत काल में इसका नाम इंद्रप्रस्थ था। यह शहर अपने शानदार पर्यटन स्थलों, मनोरंजक सुविधाओं और ऐतिहासिक इमारतों, जिनमें मुख्‍य रूप से लाल किला, इंडिया गेट, जामा मस्जिद और कुतुबमीनार के कारण विश्‍वभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह शहर सात बार उजड़ा और नए स्‍थानों पर स्‍थापित हुआ। सन 1947 में स्वतंत्रता के बाद इसने विकास के अनेक आयामों को छुआ है। आज यह देश का एक प्रमुख राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केंद्र है।

जनसंख्‍या : जनसंख्या के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की कुल जनसंख्या एक करोड़ 67 लाख 87 हजार 941 है। इसमें पुरुषों की संख्या 89 लाख 87 हजार 326 और महिलाओं की संख्या 78 लाख 615 है।

अर्थव्यवस्था : यह शहर पूरे उत्तर भारत में व्यापार और व्यवसाय का केंद्र है। सरकारी कार्यालय रोजगार के प्रमुख स्रोत हैं। सेवा क्षेत्र यहां का प्रमुख उद्योग है, जिसका यहां की अर्थव्‍यवस्‍था में बड़ा योगदान रहता है। हालांकि यहां अन्‍य उद्योग भी तेजी से उभर रहे हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में निजी, सरकारी और उच्च शिक्षा स्कूल भी हैं, जो लाखों छात्रों को शिक्षा मुहैया कराते हैं। यह शहर देश का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर निर्यातक होने के साथ ही कई बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों के कार्यालय यहां मौजूद हैं। नेहरू प्लेस और कनॉट प्‍लेस यहां के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हैं, जो कि व्‍यस्‍ततम इलाके के रूप में जाने जाते हैं। 'इंडिया एक्सपो सेंटर' यहां कई महत्वपूर्ण प्रदर्शनियां आयोजित करता है।

संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्‍या :
चांदनी चौक : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 14 लाख 47 हजार 228 है, जिसमें 7 लाख 91 हजार 317 पुरुष और 6 लाख 55 हजार 911 महिलाएं हैं।
 
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 14 लाख 90 हजार 147 है, जिसमें 8 लाख 30 हजार 322 पुरुष और 6 लाख 59 हजार 825 महिलाएं हैं।
 
पूर्वी दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 18 लाख 29 हजार 578 है, जिसमें 10 लाख 23 हजार 325 पुरुष और 8 लाख 6 हजार 253 महिलाएं हैं।

पश्‍चिम दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 20 लाख 39 हजार 410 है, जिसमें 11 लाख 8 हजार 886 पुरुष और 9 लाख 30 हजार 524 महिलाएं हैं।
 
दक्षिण दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 17लाख 52 हजार 741 है, जिसमें 10 लाख 5 हजार 289 पुरुष और 7 लाख 47 हजार 452 महिलाएं हैं।
 
उत्तर-पूर्व दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 19 लाख 57 हजार 707 है, जिसमें 10 लाख 79 हजार 406 पुरुष और 8 लाख 78 हजार 301 महिलाएं हैं।
 
उत्तर-पश्‍चिम दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 21 लाख 94 हजार 425 है, जिसमें 12 लाख 12 हजार 553 पुरुष और 9 लाख 81 हजार 872 महिलाएं हैं।

भौगोलिक स्थिति : यमुना नदी किनारे स्थित 1483 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह शहर अपनी उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी सीमा पर हरियाणा और पूर्व में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है। यह शहर संपूर्ण देश से हवाई, सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। मानसून की तेज बारिश यहां सफाई का काम करती है। आमतौर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रबल रहती हैं, हालांकि जून और जुलाई में दक्षिण-पूर्वी हवाएं तेज रहती हैं।

16वीं लोकसभा में क्षेत्रवार स्थिति :
चांदनी चौक :
भाजपा के डॉ. हर्षवर्धन यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के आशुतोष और कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल को हराकर यह जीत हासिल की है।
 
नई दिल्ली : भाजपा की मीनाक्षी लेखी यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के आशीष खेतान को हराकर विजयी हुई हैं।
  
पूर्वी दिल्ली : भाजपा के महेश गिरि यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को शिकस्त देकर इस संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए हैं।

पश्‍चिम दिल्‍ली : भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जनरैल सिंह को पराजित कर यह जीत हासिल की है।
 
दक्षिण दिल्ली : भाजपा के रमेश विधूड़ी यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी के देवेन्द्र कुमार शेरावत और कांग्रेस के रमेश कुमार को पराजित कर इस सीट से विजयी रहे।
 
उत्तर-पूर्व दिल्‍ली : भाजपा के मनोज तिवारी यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार और कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को पराजित कर यह सीट हासिल की है।
 
उत्तर-पश्‍चिम दिल्‍ली : भाजपा के उदित राज यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार राखी बिरला और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को शिकस्त देकर इस संसदीय सीट पर विजयी हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

Share bazaar: घरेलू बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद आई गिरावट, Sensex 197 और निफ्टी 89 अंक गिरा

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

આગળનો લેખ
Show comments