Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शत्रुघ्न को मिला कांग्रेस से टिकट, संसद में पांच साल रहे निष्क्रिय

Webdunia
शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (17:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार के पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि 16वीं लोकसभा के अपने कार्यकाल में वे निष्क्रिय दिखाई दिए। 
 
कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने शनिवार को इसके साथ ही चार और लोकसभा सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन्हें मिलाकर पार्टी अब तक लोकसभा चुनाव के लिए अपने 377 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
 
भाजपा के टिकट पर लगातार दो बार बिहार के पटना साहिब से लोकसभा सदस्य रहे सिन्हा को कांग्रेस ने इसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके खिलाफ वरिष्ठ भाजपा नेता तथा केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।
 
नहीं रहे सक्रिय : शत्रुघ्न सिन्हा पिछले पांच साल के दौरान संसद में लगभग निष्क्रिय रहे, लेकिन इस अवधि में उन्होंने अपनी सांसद निधि का पूरा इस्तेमाल किया। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में पोत परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने के कारण आरंभ से ही बगावती तेवर अपना लिए थे।
 
पिछले पांच साल में उन्होंने मोदी और उनकी सरकार की जमकर आलोचनाएं कीं और आरोप लगाते रहे कि भाजपा अब मोदी की जेबी पार्टी बन गई है। सिन्हा की इस नाराजगी का असर संसद में उनके कामकाज में भी देखने को मिला और संसद के रिकॉर्ड के अनुसार 16वीं लोकसभा में उन्होंने सदन में न कोई सवाल किया और न ही किसी चर्चा में हिस्सा लिया।
 
ये वही सिन्हा हैं जिन्होंने 15वीं लोकसभा में 67 सवाल पूछे थे और नौ बार सदन की चर्चा में हिस्सा लिया था। इस दौरान सदन में उनकी उपस्थिति महज 67 प्रतिशत ही रही, जबकि लोकसभा में उपस्थिति के मामले में सभी सांसदों का औसत प्रतिशत 81 है।
 
चार और उम्मीदवार घोषित : इसके साथ ही पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पंजाब की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार की है, जिनमें से जसवीर सिंह गिल को खदूर साहिब, डॉ. अमर सिंह को फतेहपुर साहिब (सुरक्षित) तथा मोहम्मद सादिक को फरीदकोट (सु) से उम्मीदवार बनाया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

આગળનો લેખ
Show comments