Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

IPL 2022 में Under 19 टीम की एंट्री, यश धुल को मिले 50 लाख तो राज बावा को 2 करोड़

IPL 2022 में Under 19 टीम की एंट्री, यश धुल को मिले 50 लाख तो राज बावा को 2 करोड़
, रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (15:50 IST)
बेंगलुरु:अंडर 19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल को आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा जबकि उनके टीम साथी और विश्व कप में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स ने दो करोड़ रुपए में खरीदा। 19 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप 2022 में महज चार मैचों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की क्रिकेट अकादमी के उभरते सितारे यश जाएंगे दिल्ली के पास।उनका बेस प्राइज था 20 लाख। पंजाब किंग्स ने यश के लिए बोली में उतरने की कोशिश की लेकिन फिर अपने हाथ खींच लिए। लेकिन पंजाब ने अंत में दो करोड़ की बोली लगाकर राज बावा को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अंडर 19 वनडे विश्वकप में भारत के तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरेकर का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा।हालांकि अंडर 19 टीम का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ियों को निराश भी होना पड़ा। सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह को कोई खरीदार नहीं मिले।इसके अलावा कौशल तांबे को भी निराश होना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स में जाने पर बोले धुल, “ सपना हुआ साकार ”

बेंगलुरु:आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 की विजेता भारतीय टीम के कप्तान यश धुल ने रविवार को आईपीएल 2022 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने पर उत्साह जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

धुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ हाय दिल्ली कैपिटल्स। मुझ पर विश्वास दिखाने और नीलामी में मुझे चुनने के लिए धन्यवाद। मैं 8-9 वर्षों से दिल्ली कैपिटल्स बाल भवन अकादमी का हिस्सा रहा हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं टीम में शामिल होने के लिए सच में बहुत उत्साहित हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं। ”
webdunia

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स ने यहां बेंगलुरु में 2022 की आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन रविवार को धुल को 50 लाख रुपए में खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स अकादमी के प्रशिक्षु धुल कैरिबियन में सुर्खियों में आए थे, जहां उन्होंने भारत के रिकॉर्ड पांचवें अंडर-19 विश्व कप खिताब के लिए टीम का नेतृत्व किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आईपीएल नीलामी में मालामाल हुए खिलाड़ी, जानिए किसे मिले कितने दाम...