Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खिला‍ड़ियों के राष्ट्रीय टीम में न खेलकर काउंटी क्रिकेट में खेलने से चिंतित है Shaun Pollock

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (16:11 IST)
विशाखापत्तनम। दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी शॉन पोलाक इस बात से थोड़ा चिंतित हैं कि उनके देश में खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के बजाय काउंटी क्रिकेट को चुन रहे हैं लेकिन कहा कि यह एक समस्या है और इसे ठीक नहीं किया जा सकता क्योंकि खेल अब व्यवसाय बन गया है।

साल के शुरू में 27 साल के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए महज 10 टेस्ट खेलने के बाद कोलपाक करार किया। एक अन्य तेज गेंदबाज कायले एबोट ने भी 2017 में ऐसा ही किया था। मोर्नी मोर्कल ने भी काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए कोलपाक अनुबंध किया लेकिन ऐसा उन्होंने पिछले साल 33 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा करने के बाद किया।

कोलपाक करार में खिलाड़ी यूरोपीय संघ देशों में खेल सकते हैं और उन्हें विदेशी खिलाड़ी नहीं माना जाता। वे विदेशी खिलाड़ी समझे जाने के बिना ही इंग्लिश काउंटी के साथ करार कर सकते हैं। पोलाक ने कहा, आप चयन के लिए कई खिलाड़ियों में से चुनना पसंद करते हो लेकिन आप इसे (इस समस्या को) सही नहीं कर सकते। आधुनिक युग में ऐसा ही है। बीते दिनों में खेल से इतना वित्तीय लाभ नहीं होता था। लोग खेलों में अपने देश के लिए उपलब्ध रहते थे। लेकिन अब यह व्यवसाय बन गया है।

वर्ष 2004 के बाद से दक्षिण अफ्रीका में काफी खिलाड़ियों की संख्या कोलपाक से जुड़ गई है लेकिन हाल के दिनों में उन्हें तेज गेंदबाज एबोट और ओलिवर के जाने से काफी परेशानी हुई। पोलाक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 108 टेस्ट और 303 वनडे खेले हैं।

उन्होंने कहा, उन्हें व्यावसायिक फैसले करने होते हैं कि कहां से उन्हें ज्यादा राशि मिलेगी, कहां से उन्हें मौके मिलेंगे और आप इसके खिलाफ नहीं हो सकते। अगर वे महसूस करते हैं कि वे कुछ समय के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए नहीं खेलेंगे और वे कहीं और जाना चाहते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान पोलाक ने कहा, यह आदर्श नहीं है क्योंकि मजबूती टीम की गहराई से आती है और अगर आपकी टीम में गहराई नहीं है तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments