Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रवि शास्त्री का बड़ा बयान, सचिन को गुस्सा होते देखा है, लेकिन धोनी को नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (17:56 IST)
मेलबर्न। रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को कई बार नाराज होते देखा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को नहीं और भारत मुख्य कोच ने कहा कि ऐसा खिलाड़ी 40 साल में एक बार आता है और उसकी जगह लेना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। 
 
 
37 वर्ष के धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंद में 51 रन बनाए जबकि अगले दो वनडे में 55 और 87 रन की पारियां खेली। शास्त्री ने डेली टेलीग्राफ से कहा, वह लीजैंड है। वह हमारे महान क्रिकेटरों में से एक है। मैने किसी इंसान को इतना शांत नहीं देखा। मैने कई बार सचिन को नाराज होते देखा है लेकिन इसे नहीं। 
 
उन्होंने कहा कि धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, ऐसे खिलाड़ी 30 या 40 साल में एक बार आते हैं। मैं भारतीयों से यही कहता हूं। जब तक वह खेल रहा है, उसका मजा लो। वह संन्यास ले लेगा तो ऐसा खालीपन पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। 
 
उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋषभ पंत अपेक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे लेकिन यह भी कहा कि धोनी की बात ही अलग है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने पूछा कि क्या पंत अगले 20 साल में धोनी बन सकते हैं, शास्त्री ने कहा, मैं चाहूंगा। उसके पास प्रतिभा है। एम एस उसका हीरो है। वह रोज उसे फोन करता है। टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी उसने एम एस से बात की होगी। 
 
अंतर्मुखी धोनी ने 2011 के बाद से किसी को इंटरव्यू नहीं दिया है। शास्त्री ने कहा, वह जीरो पर आउट हो जाए, शतक बनाए, विश्व कप जीते या पहले दौर में बाहर हो जाए, वह बदलता नहीं है। उसकी भाव भंगिमा एक सी रहती है और मैं इस पर हैरान हो जाता हूं। उसने 2011 के बाद से कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments