Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महेंद्र सिंह धोनी को देख बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (22:10 IST)
जालौर: राजस्थान में जालौर जिले के सांचौर उपखंड में आज एक स्कूल का लोकार्पण करने आये भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में प्रशंसकाें के बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
 
सूत्रों ने बताया कि धोनी दोपहर में जालौर आये थे। राजस्थान गुजरात सीमा पर स्थित नैनवा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से जाखल पहुंचे। उनके आने की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक एकत्रित हो गये।
<

More than 10K People Gathered just to get a Glimpse of our MASS ICON !!

Man of MASSES @MSDhoni  pic.twitter.com/pBqtvVvdB2

— DHONI Army TN™ (@DhoniArmyTN) March 3, 2021 >
सूत्रों ने बताया कि धोनी ने वहां भामाशाह की ओर से बनाये गये विद्यालय का लोकार्पण किया। इसी दौरान उनसे मिलने के लिये प्रशंसक धक्कामुक्की करने लगे। देखते ही देखते भीड़ अनियंत्रित हो गयी। पुलिस ने उन्हें धोनी से दूर करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशंसक माने नहीं। इस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दी जिससे भगदड़ मच गयी। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
 
इससे पहले जाखल निवासी भामाशाह ने गांव में संघवी तीजा बेन मिश्रीमल कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नये भवन का निर्माण करवाया। इसका उद्घाटन धोनी, राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई और सांसद देवजी पटेल ने किया।(वार्ता)
संन्यास के बाद भी धोनी के दिवाने है फैंस
 
पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिहं धोने ने भारत के लिए 350 वन-डे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेले।
 
उन्होंने वन-डे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई।
 
आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता। धोनी की कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था। यही कारण है कि उनके संन्यास को 6 महीने हो गए हैं फिर भी उनकी दिवानगी कम नहीं हो रही।
 
आईपीएल में तीन बार चेन्नई को जिताकर वे ‘थाला’ कहलाए। चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने हाल ही में कहा था कि वे कम से कम 2022 तक टीम के लिए खेलते रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments