Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

WIPL से लेकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक तक, भारतीय महिलाओं ने दुनिया भर में छोड़ी अपनी छाप

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (16:29 IST)
Year Ender 2023 Indian Women's Cricket  : 2023, भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक विशेष वर्ष था जिसमें उन्होंने अपना पहला एशियाई स्वर्ण पदक जीता (Asian Games Gold), अंडर 19 महिला टीम टी-20 कप (Inaugural T-20 World Cup) लेकर आई, महिलाओं के लिए आईपीएल (WIPL) शुरू हुआ जिसमें वे दुनिया के अलग अलग हिस्सों से महिला खिलाड़ियों से मिल सकती हैं। और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खुदको और भी बेहतर बना सकती हैं और उन्होंने साल खत्म होते होते टेस्ट में शक्तिशाली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पहली बार हराया।  
 
 
1. Women’s U-19 T20 World Cup : जनवरी में भारत ने महिला क्रिकेट में अपना पहला ICC खिताब जीता, भारत ने इंग्लैंड पर सात विकेट की जोरदार जीत के साथ Inaugural U-19 T-0 World Cup जीता। शैफाली वर्मा (Shafali Verma) की अगुवाई वाली भारत की अंडर-19 टीम एक वैश्विक प्रतियोगिता में जीत हासिल करके वह करने में सफल रही जो उनके सीनियर नहीं कर सके। भारत ने पहले इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर समेट दिया और फिर 14 ओवर में मामूली लक्ष्य हासिल कर प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
 
2. 2023 महिला प्रीमियर लीग (WIPL) : 2023 महिला प्रीमियर लीग , जिसे से भी TATA WIPL 2023 के रूप में भी जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित एक महिला फ्रेंचाइजी ट्वेंटी 20 क्रिकेट लीग, महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन सत्र था। टूर्नामेंट में पांच टीमें शामिल थीं, फाइनल में Mumbai Indians (MI) ने Delhi Capitals (DC) को हराकर प्रतियोगिता जीती। और यह 4 मार्च से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया गया था। मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए, जहां फाइनल की मेजबानी की गई।
 
3. Asian Games में स्वर्ण पदक : एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Team) ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धि थी। भारत की महिलाओं ने 116 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए श्रीलंका की महिलाओं को 19 रनों से हराया और क्रिकेट में ऐतिहासिक Gold Medal जीता।
 
4. INDW vs AUSW One off Test : भारतीय महिलाओं ने इतिहास में पहली बार टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया, भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन 24 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 261 रनों पर समेटने के बाद दूूसरी पारी में 18.4 ओवरों में दो विकेट पर 75 रन बना कर मुकाबला जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 219 रन और दूसरी पारी में 261 रन बनाए। दोनों बार भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को ऑल आउट किया। भारत ने पहली पारी में 406 रनों का स्कोर खड़ा किया और मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments