Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अब फंसे गेल, लड़की ने डिनर की शर्त मानी पर यह कहा.....

अब फंसे गेल, लड़की ने डिनर की शर्त मानी पर यह कहा.....
, शनिवार, 7 मई 2016 (13:03 IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल इन दिनों एक लड़की को लेकर चर्चाओं में है, जो गेल के साथ डिनर पर जाना चाहती है। गेल ने उसके ऑफर को स्वीकार करते हुए ट्वीट किया था कि हां, हम डिनर पर चलेंगे, लेकिन बिल का भुगतान तुम्हें करना होगा। इस पर लड़की ने जो जवाब दिया है, उस पर गेल फंस गए हैं।

 
मिस आरोही ट्‍विटर हैंडल से गेल को डिनर डेट का प्रपोजल भेजा गया। साथ में लिखा था कि मेरा दिल सिर्फ तुम्हारे लिए धड़कता है। गेल भी चुप बैठने वाले नहीं थे उन्होंने दो मिनट बाद एक शर्त के साथ इसे स्वीकारा। 
 
गेल ने लिखा - 'मुझे मंजूर है, यदि ‍बिल का भुगतान आप करें तो।' गेल की इस शर्त पर कुछ देर के लिए चुप्पी छा गई, लेकिन फिर मिस आरोही ने ट्‍वीट किया - शर्त मंजूर है, लेकिन आपको आईपीएल के अगले मैच में आरसीबी की तरफ से शतक लगाना होगा।
 
गेल और मिस आरोही के इस संवाद के चलते ट्‍विटर पर कमेंट्‍स की बाढ़ सी आ गई। एक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि मिस आरोही प्लीज हमारे क्रिस गेल के लिए बिल का भुगतान कर देना। 
 
इस जवाब पर गेल क्या कहेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन शतक लगाने के सवाल पर गेल फंस गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत : वार्नर