Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

TCS का ऐतिहासिक कारनामा, 7 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली पहली कंपनी बनी

Webdunia
शुक्रवार, 25 मई 2018 (17:40 IST)
मुंबई। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने नया कीर्तिमान रचते हुए देश की ऐसी पहली कंपनी बन गई है, जिसकी मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। 
 
जनवरी-मार्च क्‍वार्टर के बेहतर नतीजे और रुपए में कमजोरी से टीसीएस के शेयरों में तेजी आई है। बीएसई में शेयर 1.54 फीसदी बढ़कर 3,661.90 रुपए के भाव पर पहुंचने के साथ ही कंपनी की मार्केट कैप 7 लाख 992 करोड़ से ज्यादा हो गई। गुरुवार को कंपनी की मार्केट कैप 6,90,062.38 करोड़ रुपए थी।
शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 1.50 फीसदी बढ़कर 3,674 रुपए के भाव पर पहुंच गया। इसके बाद कंपनी की मार्केट कैप 7,01,583.20 करोड़ रुपए हो गई। 
 
वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.71 फीसदी बढ़ा। इस दौरान कंपनी को 6,904 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को 6,531 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...

Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

આગળનો લેખ
Show comments