Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुकेश अंबानी ने की जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात, निवेश पर हुई चर्चा

मुकेश अंबानी ने की जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात, निवेश पर हुई चर्चा
, शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (23:41 IST)
अमरावती। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को यहां आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा हुई।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अंबानी के साथ राज्य सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं में रिलायंस की भागीदारी पर चर्चा की।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘नाडू- नेडा’ (तब और अब) कार्यक्रम स्कूलों और अस्पतालों में ढांचागत सुधार के लिए शुरू किया है।
 
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख के साथ उनके पुत्र अनंत और राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी भी थे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बंद कमरे में हुई।
 
सीएमओ की विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री और अंबानी के बीच 2 घंटे से अधिक बातचीत हुई। इसमें कहा गया कि राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली में पटरी पर लौट रहा है जनजीवन, पुलिस ने दर्ज की 167 FIR, 885 लोगों को किया गिरफ्तार