Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हीरो के ये तीन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मचाएंगे धूम...

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (19:07 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित तीन नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का शुक्रवार को अनावरण किया, जिसमें एक स्कूटर और दो इलेक्ट्रिक साइकल शामिल हैं। ये तीनों वाहन चालू वर्ष में चरणबद्ध तरीके से भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे।


कंपनी के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने यहां इन इलेक्ट्रिक वाहनों का अवनावरण करते हुए कहा कि ये तीनों वाहन चालू वर्ष में चरणबद्ध तरीके से भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से एएक्सएलएचई 20 एक हाई स्पीड ई-बाइक है, जो परफॉर्मेंस और कुशलता का सही तालमेल प्रदान करने का वादा करती है। वहीं दूसरी तरफ एटूबी स्पीड और कूओ बूस्ट प्रीमियम इलेक्ट्रिक साइकल हैं, जो रोमांच और फिटनेस को महत्व देने वाले अत्यधिक सक्रिय युवाओं की ज़रूरत पूरी करेंगीं।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर '10 इयर्स अहेड' नाम से एक अभियान शुरू किया है। पिछले दशक के दौरान हीरो इलेक्ट्रिक ने भारत में 20 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लांच किए हैं। देश के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ हीरो इलेक्ट्रिक भारत में इलेक्ट्रिक परिवहन क्रांति का नेतृत्व कर रही है।

इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहिन्दर गिल ने कहा कि कूओ बुस्ट फोर्डेबल इलेक्ट्रिक साइकल है और इसका वजन करीब 20 किलोग्राम है। इसको फोल्ड कर कार में रखा जा सकता है और भीड़ वाले बाजार में आवाजाही के लिए इसका सरलता से उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी के इन उत्पादों के साथ कुछ और नए उत्पाद ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन एएक्सएलएचई 20 में 4000 वॉट की मोटर है। यह वाहन प्रति घंटे 85 किलोमीटर की अधिकतम रफ्तार में दौड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर यह 110 किलोमीटर तक चल सकेगी। इस ई-बाइक की लिथियम आयन बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज होने के बाद लगभग चार घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें रिजेनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी है, जिससे इसका प्रदर्शन बेहतर हो जाता है।

गिल ने कहा कि एटूबी स्पीड हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ब्रिटेन स्थित सहायक कंपनी द्वारा विकसित और जर्मन प्रौद्योगिकी पर आधारित इलेक्ट्रिक साइकल है। यह 500 वॉट मोटर से लैस है। इसमें 36 वोल्ट बैटरी है, जिसे 700 बार फुल चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज में 70 किलोमीटर चलती है।

इसकी गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसमें एल्यूमीनियम फ्रेम और आठ गियर वाला शिमानो एक्सटी रियर डाइरिलियर ट्रांसमिशन है। यह टेक्ट्रो डोराडो हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक से लैस है। उन्होंने कहा कि एटूबी कूओ बूस्ट इलेक्ट्रिक फोर्डेबल साइकल है, जिसमें 350 वॉट की मोटर है और इसकी अधिकतम गति 32 किलोमीटर प्रति घंटे है। फूल चार्ज में यह साइकल 60 किलोमीटर चलती है।

कूओ बूस्ट में एल्यूमीनियम फ्रेम है और इसका वजन 20 किलो है। यह इलेक्ट्रिक साइकल फोल्ड की जा सकती है और इसका रखरखाव अत्यधिक आसान एवं सुविधाजनक है। इसमें चालकों की सहायता के लिए आठ स्पीड का शिमानो डाइरिलियर गियरबॉक्स लगा हुआ है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments