Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोने में आई 250 रुपए की गिरावट, चांदी भी 650 रुपए लुढ़की

सोने में आई 250 रुपए की गिरावट, चांदी भी 650 रुपए लुढ़की
नई दिल्ली , मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (19:03 IST)
Gold Silver Prices: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार (bullion market) में मंगलवार को सोना 250 रुपए की गिरावट के साथ 61,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 250 रुपए की गिरावट के साथ 61,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।
 
चांदी की कीमत भी 650 रुपए औंधे मुंह लुढ़ककर 74,550 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस रह गई जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बम्बई हाई कोर्ट ने खारिज की जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की याचिका, जानिए क्यों?