Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार से सवाल, क्या आरोपी गिरफ्तार...

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार से सवाल, क्या आरोपी गिरफ्तार...
, गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (13:30 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से गुरुवार को यह बताने के लिए कहा कि 3 अक्टूबर की लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में किन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
 
प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए वकील को इस बारे में स्थिति रिपोर्ट में जानकारी देने का निर्देश दिया।

वकील ने पीठ से कहा कि घटना की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है और राज्य मामले में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगा।
 
इससे पहले, दोपहर में शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह उन दोनों वकीलों का पक्ष जानना चाहती है जिन्होंने लखीमपुर खीरी घटना में सीबीआई को शामिल करते हुए उच्च स्तरीय जांच का अनुरोध किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लखीमपुर कांड का उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर क्या होगा असर?