Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मृतक किसानों के परिजनों से मिले राहुल-प्रियंका, लवप्रीत के माता-पिता को सीने से लगा बोले- बलिदान नहीं भूलेंगे

मृतक किसानों के परिजनों से मिले राहुल-प्रियंका, लवप्रीत के माता-पिता को सीने से लगा बोले- बलिदान नहीं भूलेंगे
, गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (00:40 IST)
लखीमपुर खीरी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार रात यहां पलिया तहसील पहुंचा और उसने रविवार को भड़की हिंसा में मारे गए 4 किसानों में से एक किसान लवप्रीत सिंह के परिवार से मुलाकात की।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता किसान के चौखड़ा फार्म स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से बात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हैं।
webdunia

इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हैं। प्रियंका गांधी को सीतापुर में पीएसी अतिथि गृह में सोमवार सुबह से हिरासत में रखा गया था।
ALSO READ: लखीमपुर मामले में SC ने लिया स्‍वत: संज्ञान, 3 जजों की बैंच कल करेगी सुनवाई
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिंसा में जान गंवाने वाले पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से भी मुलाकात की। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आज लखीमपुर जाएंगे और मृत किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से 4 किसान थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लखीमपुर हिंसा के विरोध में महा विकास अघाड़ी का 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान