Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कश्मीर में शीतलहर शुरू, पहलगाम में 3.3 और श्रीनगर में 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2023 (13:02 IST)
Cold wave begins in Kashmir : समूचे जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पारा जमाव बिंदु के नीचे बना रहा और श्रीनगर शहर में रात में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। सुबह के समय घाटी में कोहरा (Fog ) छाया रहा जिससे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हवाई यातायात बाधित हुआ।
 
उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू : तापमान बढ़ने से कोहरा छंटने के कारण जल्द उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू हो गया। घाटी में शीतलहर की स्थिति बढ़ने से सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।
 
पहलगाम सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा: उन्होंने बताया कि कश्मीर में पहलगाम सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा, जहां मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग और दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग ऐसे स्थान रहे, जहां मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चीन के साथ समझौते का क्या निकला नतीजा, उत्तरी सैन्य कमांडर ने दिया यह बयान

Burger King Murder Case में आरोपी लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल सीमा से गिरफ्तार

अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

આગળનો લેખ
Show comments