Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जिस्मानी भूख मिटाओगी तो बुझेगी पेट की आग, सूडान की महिलाओं को भोजन-पानी के बदले करना पड़ रहा सेक्‍स

जिस्मानी भूख मिटाओगी तो बुझेगी पेट की आग, सूडान की महिलाओं को भोजन-पानी के बदले करना पड़ रहा सेक्‍स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 23 जुलाई 2024 (16:56 IST)
  • युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश सूडान से बचकर भागीं दो दर्जन महिलाएं
  • खाने और पानी के लिए पहले करना पड़ता है सैनिकों के साथ सेक्‍स
  • भूखी महिलाओं और लड़कियों को सेक्‍स के लिए मजबूर कर सैनिक
Women Forced To Sex With Soldiers For Food: सूडान पिछले लंबे समय से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है। ऐसे में वहां कई परिवार एक नई त्रासदी को झेलने के लिए मजबूर हैं। दरअसल, सूडान की जनता पिछले कई सालों से रोटी और पानी के लिए तरस रही है।

भीषण गरीबी और गृहयुद्ध में महिलाओं की अस्‍मत के साथ खेला जा रहा है। दरअसल, इस देश में महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी की एक शर्मसार करने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

भोजन पानी के बदले सेक्‍स : गार्जियन की एक रिपोर्ट में उस नर्क से बचकर भागी दो दर्जन महिलाओं ने अपने साथ हुई बर्बरता को खुलकर बयां किया है। महिलाओं ने बताया कि कैसे एक वक्त के भोजन के लिए उन्‍हें सैनिकों के साथ सेक्‍स बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। यह हालात आज भी सूडान की एक आम औरत झेल रही है।

इसके सिवाए कोई रास्‍ता नहीं : सूडानी शहर ओमदुरमान में खुद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें भोजन के बदले सैनिकों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ओमदुरमान में लड़ाई के बाद रह रहीं कई महिलाओं ने कहा कि सूडानी सेना के पुरुषों के साथ यौन संबंध ही इकलौता तरीका है, जिससे उन्हें भोजन और कुछ दूसरा जरूरी सामान मिला। अपना और परिवार का पेट भरने के लिए उनको ये करना पड़ा।

भुखमरी की चपेट में सूडान : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि सूडान में चल रही लड़ाई में हजारों लोगों की मौत के अलावा करीब एक करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। देश की आधी से ज्यादा आबादी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है। अप्रैल, 2023 को संघर्ष शुरू होने के बाद महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर बलात्कार की रिपोर्टें भी सामने आईं। खार्तूम और दारफुर में आरएसएफ के लड़ाकों पर बड़ी संख्या में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा।

देश अकाल के कगार पर : सूडान में युद्ध के कारण हजारों लोग मारे गए हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार मरने वालों की संख्या 150,000 तक है। देश में युद्ध के कारण दुनिया में सबसे खराब विस्थापन संकट पैदा कर दिया है। 11 मिलियन से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और देश अकाल के कगार पर पहुंच गया है। खाने-पीने से लेकर देश की आर्थिक स्थिति संकट में है। इस संकट का फायदा देश के सैनिक उठा रहे हैं और मजबूर महिलाओं के साथ अपनी जिस्मानी भूख को मिटा रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

General Budget 2024: एमपी के उद्योग जगत ने बजट को खुलकर सराहा, व्यापारिक संगठनों की संतुलित प्रतिक्रिया