Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विजय माल्या के वकील बोले, गंदी होती हैं भारतीय जेलें...

विजय माल्या के वकील बोले, गंदी होती हैं भारतीय जेलें...
, गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (23:58 IST)
लंदन। ब्रिटेन में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई का सामना कर रहे विवादित शराब कारोबारी विजय माल्या के वकीलों ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होते हैं तथा उनमें साफ-सफाई भी ठीक नहीं होती है।
 
 
माल्या की वकील क्लेयर मोंटगोमेरी ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में गवाह के तौर पर जेल सेवाओं के विशेषज्ञ डॉ. एलन मिशेल को पेश किया। उन्होंने धोखाधड़ी तथा कालाधन मामले में प्रत्यर्पण की स्थिति में माल्या के साथ किए जाने वाले व्यवहार संबंधी भारत सरकार के दावों को गलत साबित करने की कोशिश की।
 
मोंटगोमी ने कहा कि माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल के 12वें बैरक में रखा जाएगा और उसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। डॉ. मिशेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किए गए वादे आम हैं और यह बताते हैं कि जेल की स्थिति माल्या को रखे जाने के लायक हैं, पर किसके हिसाब से लायक? उल्लेखनीय है कि 9000 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के संदर्भ में ब्रिटेन की अदालत में माल्या के प्रत्यर्पण की जारी सुनवाई चार दिसंबर को शुरू हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पीवी सिंधू जीतीं, श्रीकांत दुबई सुपर सीरीज से बाहर