Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उत्तर कोरिया को बड़ी राहत, अमेरिका नहीं लगाएगा नए प्रतिबंध

उत्तर कोरिया को बड़ी राहत, अमेरिका नहीं लगाएगा नए प्रतिबंध
, शनिवार, 23 मार्च 2019 (09:46 IST)
पाम बीच। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के अपने प्रशासन के आदेश को वापस ले लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप अपने ट्वीट में किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं।

उनके इस ट्वीट ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि मंत्रालय ने किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की। ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, मैंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आज आदेश दिया। व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि ट्रंप किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन ट्रंप ने इस सप्ताह ऐसा करने की धमकी जरूर दी थी।

उनके प्रशासन ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के संदेह में दो चीनी जहाजरानी कंपनियों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाए थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार को बयान दिया कि ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केजरीवाल ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना