Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उत्तर कोरिया बिना परमाणु बम के 'आर्थिक महाशक्ति' बन सकता है : डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर कोरिया बिना परमाणु बम के 'आर्थिक महाशक्ति' बन सकता है : डोनाल्ड ट्रंप
, सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (08:51 IST)
वॉशिंगटन। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली अपनी दूसरी शिखर वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया अगर परमाणु हथियारों को त्याग देता है तो वह दुनिया की बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बन सकता है।
 
हनोई में इस सप्ताह होने वाली शिखर वार्ता के लिए अपने प्रस्थान की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने सिलसिलेवार ढंग से कई ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने के लिए चीन और रूस की प्रशंसा की। हालांकि उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष किम के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं। 
 
राष्ट्राध्यक्ष किम शायद इस बात को किसी और से बेहतर समझते हैं कि परमाणु हथियारों के बिना उनका देश तेजी से दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन सकता है। अपनी जगह और वहां के लोगों के कारण, किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में उत्तर कोरिया में तेजी से विकास करने की अधिक संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Pulwama attack : रक्षामंत्री की सेना प्रमुखों के साथ बैठक, बनेगा पाक में छिपे आतंकियों के सफाए का प्लान