Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बचाने के लिए बचा 'सीमित समय'

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (10:30 IST)
चियांग राई। थाईलैंड के उत्तरी प्रांत चियांग राई की गुफा में पिछले दो सप्ताह से फंसे 12 बच्चों और उनके कोच को निकालने के लिए बचाव दल के पास भारी बारिश आने से पहले 'सीमित समय' बचा है। बचाव अभियान के प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी।


बचाव अभियान के प्रमुख चियांग राई के पूर्व गर्वनर नारोंगसक ओसातानाकोर्न ने मध्यरात्रि मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि बारिश न जाने कब फिर से शुरू हो जाए। इसलिए हमारे पास सीमित समय है।

उन्होंने कहा कि वह खतरे को कम करना चाहते हैं। गुफा के अंदर ऑक्सीजन का गिरता स्तर भी 'बड़ी चिंता' का विषय है। शुक्रवार को बचाव अभियान के दौरान थाईलैंड के गोताखोर की मौत के बाद अभियान दल के प्रमुख ने यह चेतावनी जारी की है।

बचाव अभियान में थाईलैंड की नौसेना, सेना, पुलिस और स्वयं सेवक दिन-रात बारिश के बाद गुफा में भरा पानी निकालने में जुटे हुए हैं। गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के सदस्य बच्चों की आयु 11 से 16 के बीच है। ये सभी तैरना नहीं जानते, इसलिए इन्हें गुफा के तंग, गहरे और कीचड़भरे रास्ते में तैरना सिखाया जा रहा है।
बचाव दल के पास गुफा में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए सीमित विकल्प हैं या तो बचाव दल बच्चों का ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रखते हुए चार महीने तक मानसून खत्म होने का इंतजार करे या फिर पहाड़ को सैकड़ों मीटर तक काटकर उसमें सुराग बनाकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास करे। बच्चे 23 जून को फुटबॉल का मैच खेलने के बाद कोच के साथ गुफा देखने गए थे और बारिश के बाद गुफा में पानी भरने और प्रवेश द्वार बंद होने के बाद गुफा में फंस गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments