Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मिस्र में आतंकवादियों से संघर्ष, 50 पुलिसकर्मियों की मौत

मिस्र में आतंकवादियों से संघर्ष, 50 पुलिसकर्मियों की मौत
, रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (00:11 IST)
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के निकट आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हुई मुठभेड़ में कम से कम 50 पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गीजा प्रशासनिक क्षेत्र के अल-वहत अल-बहरिया इलाके में कल देर शाम यह मुठभेड़ हुई।
 
सुरक्षा सूत्रों ने मारे गए पुलिसकर्मियों की संख्या 50 बताई है जिसमें कई अधिकारी शामिल हैं। बहरहाल, गृह मंत्रालय ने कहा कि 11 अधिकारियों सहित कुल 16 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने 15 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। 
 
उसने यह भी कहा कि 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। मिस्र के गृह मंत्री ने कल देर शाम छापेमारी को लेकर एक बयान जारी किया था लेकिन मृतकों की संख्या की जानकारी नहीं दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

काबुल में आत्मघाती हमले में अफगान सेना के 15 प्रशिक्षु शहीद