Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नववर्ष पर हमले का षड्यंत्र रचने वाले 5 आतंकी गिरफ्तार

नववर्ष पर हमले का षड्यंत्र रचने वाले 5 आतंकी गिरफ्तार
, बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (15:56 IST)
ढाका। बांग्‍लादेश पुलिस ने नए वर्ष के अवसर पर आतंकवादी हमले का षड्यंत्र रचने वाले पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 
       
समझा जाता है कि पांचों गिरफ्तार आतंकवादी जमात उल मुजाहिद्दीन बंगलादेश से संबद्ध हैं। आतंकवादियों के इस संगठन ने जुलाई में ढाका के कैफे पर भी हमला किया था जिसमें 22 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे।
       
पुलिस की आतंकवाद विरोधी इकाई के प्रमुख मोमीसल इस्लाम ने पांचों आतंकवादियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इनके पास से 60 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। 
        
पुलिस प्रमुख ने यह नहीं बताया कि आतंकवादी किस स्थान पर हमला करने वाले थे।  गिरफ्तार आतंकवादियों को संवाददाताओं के समक्ष भी पेश किया गया। इनकी गिरफ्तारी ढाका में मंगलवार रात छापामार कर की गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोना 175 रुपए चढ़ा, चांदी 350 रुपए चमकी