Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोना 175 रुपए चढ़ा, चांदी 350 रुपए चमकी

सोना 175 रुपए चढ़ा, चांदी 350 रुपए चमकी
, बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (15:46 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चढ़कर लगभग दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 28200 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 350 रुपए चमककर एक सप्ताह के ऊंचे भाव 39500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
लंदन में सोना हाजिर 6.85 डॉलर की तेजी के साथ 1140.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर चमककर 1,141.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु लगातार पांचवें दिन चढ़ी है। इसमें तकनीकी कारणों से तेजी आई है। 
 
हालांकि मांग में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। मामूली रूप से डॉलर के कमजोर रहने से भी सोने को बल मिला। इस बीच लंदन में आज चांदी हाजिर भी 0.17 डॉलर चमककर 15.87 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आम आदमी न हो बेनामी संपत्ति कानून से प्रभावित: शिवसेना