Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दक्षिण सीरिया में 160000 से अधिक लोग विस्थापित

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (10:02 IST)
सांकेतिक फोटो

अम्मान। दक्षिणी सीरिया में चल रही ताजा लड़ाई के कारण विस्थापित लोगों की संख्या 160000 से अधिक हो गई है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के जार्डन प्रवक्ता मोहम्मद हावर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि रात के दौरान संख्या और बढ़ेगी।


सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी की गई सूची में विस्थापितों की संख्या 45 हजार बताई गई थी। जार्डन के आधिकारिक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी सीरिया में युद्ध विराम पर सहमति हुई है। जार्डन और इसराइल की सीमा के पास विद्रोहियों के खिलाफ सेना के हमलावर तेवर के कारण मानवीय आपदाओं का भय बना हुआ है।

इस बीच बेरूत से प्राप्त रिपोर्ट में मानवाधिकारों के सीरियाई युद्ध पर्यवेक्षक ने कहा कि सीरिया की जार्डन के नजदीक सीमा पर हजारों लोग एकत्र हो गए हैं, जबकि हजारों इसराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स मोर्चे की और पलायन कर गए हैं। पर्यवेक्षक के निदेशक रामी अब्दुल रहमान ने कहा कि नागरिकों ने देरा प्रांत का पूर्वी हिस्सा लगभग खाली कर दिया है। यहां सरकार की सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। कुछ लोग सरकार के कब्जे वाले क्षेत्रों में भी चले गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments