Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रंप करेंगे पुतिन के साथ बैठक, उठाएंगे चुनावी हस्तक्षेप का मुद्दा

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (09:53 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अगले माह हेलसिंकी में प्रस्तावित बैठक में वे अमेरिकी चुनावों में मास्को के कथित रूप से हस्तक्षेप का मुद्दा उठाएंगे।


ट्रंप ने न्यूजर्सी जाने के क्रम में अपने विमान एयरफोर्स वन पर कहा कि पुतिन के साथ 16 जुलाई को होने वाले शिखर बैठक में वे सीरिया और यूक्रेन विवादों तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय मसलों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, मैं उनसे सभी विषयों पर बात करूंगा।

ट्रंप ने कहा, हम यूक्रेन के बारे में बात करने जा रहे हैं, हम सीरिया के बारे में बात करने जा रहे हैं। हम चुनावों के बारे में बात करेंगे, हम नहीं चाहते कि चुनाव में कोई भी छेड़छाड़ करे। रूस ने हालांकि वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित हस्तक्षेप के अमेरिकी गुप्तचर एजेंसियों के आरोपों से इंकार किया है।

इस चुनाव में राष्ट्रपति चुने गए थे। इन आरोपों के कारण ही अमेरिका ने अप्रैल में रूस पर सख्त पाबंदियां लगा दी थीं। नवंबर 2017 में वियतनाम में ट्रंप और पुतिन की संक्षिप्त मुलाकात के दौरान रूसी हस्तक्षेप से इंकार करने के बाद ट्रंप की अपने देश में काफी आलोचना की गई थी। ट्रंप पर पुतिन की बातों पर भरोसा करने के भी आरोप लगाए गए थे।
ट्रंप ने किसी प्रकार की अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हुए अपने चुनाव अभियान और रूस के बीच संभावित जुड़ाव की जांच का आदेश दिया था। सीरिया और यूक्रेन के मसलों को लेकर भी अमेरिका तथा रूस के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन करता रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगी राष्ट्रों का आरोप है कि असद ने आम नागरिकों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments