Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शेख हसीना बोलीं, रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले म्‍यांमार

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (20:06 IST)
ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर म्यांमार से कहा है कि वह करीब 4,20,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले, जो बौद्ध बहुल देश में हिंसा के कारण भाग आए हैं।
 
मीडिया खबरों में कहा गया है कि शेख हसीना ने पिछले तीन सप्ताह से जारी नए संकट को लेकर म्‍यांमार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का भी आह्वान किया। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह बांग्लादेशी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं।
 
उन्होंने कल रात कहा, हमने म्यांमार से कहा है, वे लोग आपके नागरिक हैं, आपको उन्हें वापस लेना चाहिए, उन्हें सुरक्षित रखिए, उन्हें आश्रय दीजिए, कोई दमन और प्रताड़ना नहीं होनी चाहिए। हसीना ने कहा कि बांग्लादेश राजनयिक प्रयास कर रहा है, ताकि म्यांमार शरणार्थियों को वापस ले।
 
उन्होंने कहा, लेकिन सरकार म्यांमार आह्वान पर ध्यान नहीं दे रही है। बजाय इसके, म्यांमार सीमा पर बारूदी सुरंग बिछा रहा है ताकि रोहिंग्या अपने मूल देश नहीं लौट सकें। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इस्लामी देशों की एक बैठक में हसीना ने कहा कि रोहिंग्या लोगों को बंगाली करार देने के लिए म्यांमार दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि उन लोगों को म्यांमार की नागरिकता दी जानी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments