Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नोटबंदी के बाद लौटी नकदी से हो गरीबों का कल्‍याण : वेंकैया नायडू

Webdunia
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली में वापस लौटी नकदी का इस्तेमाल समाज के कमजोर तबके के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। सरकार ने पिछले साल नवंबर में 500 और 1,000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि क्यों कुछ लोग 99 प्रतिशत नकदी के वापस लौटने को लेकर आलोचना कर रहे हैं। सरकार ने पिछले साल नवंबर में 500 और 1,000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
नायडू ने सवाल किया, क्या यह अच्छा नहीं है कि पैसा बैंकों के पास वापस आ गया। बजाय बेडरूम, बाथरूम या तकिए में मिलने के बजाय पैसा बैंकों के पास वापस आया है। यह खुशी की बात है।
 
नायडू ने यहां ‘एससी-एसटी हब कॉन्फ्लूएंस’ को संबोधित करते हुए कहा, मुझे हैरानी है कि कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। पैसा बैंकों के पास आ गया है और अब इसे समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाया जाना चाहिए। 
 
सरकार ने इसे शीर्ष प्राथमिकता पर रखा है। उन्होंने कहा कि यह धारणा गलत है कि गरीब कर्ज नहीं चुकाते हैं। विजय माल्या की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ अमीर ही करों की चोरी करते हैं।
 
उपराष्ट्रपति ने कहा, यह गलत धारणा बनी हुई है कि यदि आप गरीबों को ऋण देते हैं तो वे इसकी वापसी नहीं करते। आपने देखा होगा कि सिर्फ अमीर लोग ही करों की चोरी करते हैं। नायडू ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' सिर्फ बिगुल फूंकने जैसा नहीं है बल्कि चौतरफा विकास के लिए बहुस्तरीय रुख अपनाने की जरूरत है।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूलों और रोजगार में आरक्षण या प्रवेश देना ही काफी नहीं है। समाज के पिछड़े तबके का नामांकन किया जाना चाहिए और उन्हें मदद मुहैया कराई जानी चाहिए, अन्यथा असमानता और बढ़ेगी।
 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि बैंक स्वायत्त निकाय है, लेकिन इसके बावजूद वित्त मंत्रालय उनसे एससी-एसटी उद्यमियों को आगे बढ़कर कर्ज देने को कहेगा। (भाषा) 
 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments