Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अफ्रीकी देश कैमरून में जनसंहार, 14 बच्चों सहित 22 लोगों की हत्या, सेना पर लगा आरोप

अफ्रीकी देश कैमरून में जनसंहार, 14 बच्चों सहित 22 लोगों की हत्या, सेना पर लगा आरोप
, सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (15:52 IST)
लिबरेविले। अफ्रीकी देश कैमरुन के एक आंग्लभाषी क्षेत्र में जनसंहार में 22 ग्रामीण मारे गए जिसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी। विपक्षी पार्टी ने सेना पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र की संस्था ओसीएचए के स्थानीय अधिकारी जेम्स नुनन ने रविवार को एएफपी से कहा कि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के नटुम्बो गांव में शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने हत्याएं कीं। नुनन ने कहा कि इसमें 22 नागरिक मारे गए जिसमें एक गर्भवती महिला और कई बच्चे शामिल हैं।
मृतकों में 14 नाबालिग बच्चे शामिल हैं जिनमें से 9 की उम्र 5 साल से भी कम है। नुनन के अनुसार मारे गए बच्चों में से 11 लड़कियां हैं। कैमरून के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में अंग्रेजी भाषी अल्पसंख्यक रहते हैं और इस क्षेत्र में अलगाववादियों और सरकार के बीच 3 साल से संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस आलाकमान कराएगा कमलनाथ-सिंधिया के बीच सुलह, वादों को लेकर छिड़ा है शब्द युद्ध