Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंडोनिशया में पुरुष-महिलाओं के एकसाथ खाना खाने पर प्रतिबंध

इंडोनिशया में पुरुष-महिलाओं के एकसाथ खाना खाने पर प्रतिबंध
, बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (20:18 IST)
बांदा आसेह (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के घोर इस्लामिक आसेह प्रांत के एक जिले में पुरूषों और महिलाओं के बाहर जाकर किसी रेस्तरां आदि में एकसाथ खाना खाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि पति-पत्नी और करीबी संबंधियों को इससे छूट मिली हुई है।
 
 
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महिलाओं को ‘अधिक शिष्ट’ बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। 
आसेह महिलाओं पर नैतिक प्रतिबंधों को लागू करने के लिए पहले भी आलोचनाओं का सामना करता रहा है। 
आसेह दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश का एकमात्र ऐसा इलाका है, जहां शरिया कानून लागू है।
 
सुमात्रा द्वीप के बिरुवेन जिले में हाल में लागू इस्लामिक कानून के मुताबिक महिलाएं रेस्तरां और कॉफी शॉप में पुरूषों के साथ एक टेबल पर नहीं खा सकती हैं। हालांकि पति या करीबी पुरूष रिश्तेदार के साथ महिलाओं को खाने की इजाजत होगी। लंच के दौरान सहकर्मी भी एक-दूसरे के साथ अपना खाना साझा नहीं कर सकेंगे। 
 
जिला प्रमुख द्वारा पांच अगस्त को जारी निर्देश में कहा गया है कि रात नौ बजे के बाद रेस्तरां और कैफे में ऐसी महिलाओं को खाना नहीं सर्व किया जाना चाहिए जो अकेली या परिवार के बिना वहां जाती हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह रेस्तरां मालिकों पर निर्भर करता है कि वे निर्देशों को लागू करते हैं या नहीं। हालांकि इसका पालन नहीं करने वालों को दंडित नहीं किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेना पर हमले में एक श्रमिक की मौत, एलओसी पर घुसपैठिया ढेर