Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जकार्ता एशियाड : पुरुष हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा

जकार्ता एशियाड : पुरुष हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा
, सोमवार, 20 अगस्त 2018 (22:40 IST)
जकार्ता। गत चैंपियन भारत ने निर्मम प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंडोनेशिया को 18वें एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को 17-0 से रौंद दिया।
 
 
भारत ने अपने 'खिताब बचाओ' अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आधे समय तक पूल 'ए' के इस मुकाबले में 9-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय महिला टीम ने भी रविवार को अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया की टीम को 8-0 से हराया था।
 
भारत ने पहले ही मिनट में गोल से शुरुआत की और 54वें मिनट तक जाते-जाते 17 गोल ठोक डाले। भारत की जीत में दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनदीप सिंह ने 3-3 गोल दागे। ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने भारत के पहले 2 गोल 3 मिनट के अंदर पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
 
रूपिंदर ने पहले और तीसरे मिनट में 2 गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। दिलप्रीत ने 7वें मिनट में तीसरा, आकाशदीप सिंह ने 10वें मिनट में चौथा, सिमरनजीत ने 13वें मिनट में 5वां और एसवी सुनील ने 25वें मिनट में 6ठा गोल किया।
 
विवेक सागर ने 27वें मिनट में 7वां, मनदीप ने 30वें मिनट में 8वां और दिलप्रीत ने इसी मिनट में 9वां गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने 31वें मिनट में भारत का 10वां गोल किया। दिलप्रीत ने 32वें मिनट में 11वां, सिमरनजीत ने 38वें मिनट में 12वां, ललित उपाध्याय ने 44वें मिनट में 13वां, मनदीप ने 46वें और 49वें मिनट में 14वां और 15वां, सिमरनजीत ने 53वें मिनट में 16वां और अमित रोहिदास ने 54वें मिनट में 17वां गोल किया।
 
पूल 'ए' के अन्य मैचों में कोरिया ने हांगकांग को 11-0 से और जापान ने श्रीलंका को 11-0 से हराया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत-पाक के बीच शुरू हो हॉकी सीरीज : हसन सरदार