Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

‘आसियान’ से जुड़े होने के कारण जापान, दक्षिण कोरिया और चीन से भारत के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं : जयशंकर

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (22:43 IST)
सिंगापुर। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि 10 सदस्य देशों वाले संगठन ‘आसियान’ से जुड़े होने की वजह से भारत के जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ द्विपक्षीय व आर्थिक संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।
 
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ (आसियान) और भारत के बीच 13 अगस्त 2009 को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे और यह जनवरी 2010 में लागू हुआ था।
 
दस ‘आसियान’ देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
 
जयशंकर ने ये टिप्पणियां 'आसियान एंड इंडिया: द वे फॉरवर्ड' नामक पुस्तक में प्रकाशित एक प्रस्तावना में की, जिसका बुधवार को सिंगापुर में विमोचन किया गया।
 
मंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते (भारत-आसियान संबंधों के) परिणामस्वरूप प्रगाढ़ हुए हैं। इसके अलावा चीन के साथ आर्थिक संपर्क लगातार बढ़ता गया है।
 
सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग द्वारा जारी की गई 300 पन्नों की पुस्तक में उन्होंने लिखा, “और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि इसका सबसे नया उदाहरण है। इसमें दोनों देशों के बीच हाल ही में हुआ मुक्त व्यापार समझौता शामिल है।”
 
ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ईसीटीए) पर 2 अप्रैल, 2022 को ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन व्यापार, पर्यटन व निवेश मंत्री डैन तेहान और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments