Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्राजील में बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 5 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (09:57 IST)
रियो डी जनेरियो। ब्राजील के बेलेम शहर में रविवार को एक बार में बंदूकधारियों की गोलीबारी से 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
सूत्रों के अनुसार यह हमला रविवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न लगभग 3.30 बजे उस समय हुआ जब सशस्त्र लोगों का एक समूह पारा राज्य की राजधानी बेलेम में एक छोटे से बार में घुस गया और ग्राहकों पर गोलियां चलाईं।
 
बीएनओ न्यूज रिपोर्ट के अनुसार पारा राज्य की प्रवक्ता नतालिया मेलो ने कहा कि वह केवल पुष्टि कर सकती है कि राज्य में सामूहिक हत्या की गई।
 
मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो में फर्श पर फैला खून, शव, कुर्सियां और मेज दिखाई दिए। गोलीबारी में 6 पुरुष और 5 महिलाओं की मौत की पुष्टि की गई और कम से कम एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी में 7 बंदूकधारी शामिल थे। हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन यह बार कथित तौर पर मादक पदार्थों को लेकर जाना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments