Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमेरिका के नेवादा में गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर सहित 4 की मौत

अमेरिका के नेवादा में गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर सहित 4 की मौत
, बुधवार, 4 नवंबर 2020 (08:21 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में नेवादा के हेंडर्सन में गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।केएसएनवी न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे घटित हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पहले पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध से संपर्क साधने की कोशिश की और बाद में उसको गोली मार दी। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ऑस्ट्रिया और फ्रांस में हमले के बाद ब्रिटेन हुआ चौकन्‍ना, सुरक्षा हुई सख्‍त