Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इराक में फिर हमला, बगदाद के ग्रीन जोन में फिर दागे गए 2 रॉकेट

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (07:12 IST)
बगदाद। अमेरिकी-इराक के तनाव लगातार बना हुआ है। बुधवार देर रात बगदाद के ग्रीन जोन में दो रॉकेट दागे गए। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। ग्रीन जोन में दो कत्यूषा रॉकेट दागने की पुष्टि हुई है।
 
बगदाद के ग्रीन जोन में कई देशों के दूतावास हैं। इसके 100 मीटर के दायरे में अमेरिकी दूतावास हैं। इराकी सेना ने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
ALSO READ: ट्रंप ने ईरान को पढ़ाया शांति का पाठ, अमेरिकियों से किया बड़ा वादा
 
इससे पहले 7 जनवरी को ईरान ने ईराक में तीन सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया था। इराक ने कहा था कि उसके मिसाइलों के हमले में 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि अमेरिका ने इससे इंकार किया था। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरानी नेतृत्व को शांति की पेशकश की थी। इसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा था कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। 
(Photo courtesy: ANI Twitter)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments