Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही, 15,000 से ज्यादा की मौत, कड़ाके की ठंड से रेस्क्यू में मुश्किल

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (07:52 IST)
इस्तांबूल/दमिश्क। तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 15,000 से अधिक हो गई जबकि करीब 68,000 लोग घायल हुए हैं। वहीं, बचावकर्मी कड़ाके की ठंड में मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए पूरे दमखम के साथ जुटे हुए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि 2.3 करोड़ तक लोग भूकंप से प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने विभिन्न देशों से प्रभावित इलाकों में तत्काल सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया है।
 
भूकंप के बाद से ही राहत और बचाव दल लगातार कड़ाके की ठंड में जी‍वन बचाने के मिशन में जुटे हुए हैं। वे अभी भी खंडहरों में फंसे हुए लोगों को निकालने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कई शहरों में तापमान 9 से माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

तुर्की के कहारनमारस में कई लोगों ने लगातार भूकंप के बार-बार आ रहे झटकों के बीच ठंडी बारिश और हिमपात के बीच मस्जिदों, स्कूलों और यहां तक ​​कि बस शेल्टरों में शरण ली है। मदद पहुंचने में देरी से लोगों में निराशा बढ़ रही है। गाजियांटेप शहर के लोगों को भी मदद की दरकार है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि 6 फरवरी को आए भूकंप की वजह से तुर्की की भौगो‍लिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव आया है। यहां टैक्टोनिक प्लेट्स 10 फीट (3 मीटर) तक खिसक गई हैं।
 
मलबे से एक नवजात को जिंदा निकाले जाने और पिता द्वारा अपनी मृत बेटी का हाथ पकड़े जाने के दिल दहला देने वाले दृश्य सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं।
 
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने एक वर्ष के भीतर क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हवाई अड्डों एवं सड़कों पर समस्याएं थी लेकिन आज चीजें आसान हो रही हैं तथा कल यह और भी आसान हो जाएगी। हमने अपने सभी संसाधन जुटा लिए हैं। देश अपना काम कर रहा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments