Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भूकंप से थर्राया फीजी, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8

भूकंप से थर्राया फीजी, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8
सुवा , गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (23:14 IST)
सुवा। फीजी की राजधानी सुवा से 105 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में आज जबर्दस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई है।

अमेरिकी भूगर्भ संस्थान के अनुसार भूकंप का केन्द्र जमीन से 608 किलोमीटर नीचे था और इससे हुए नुकसान की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने बताया कि इससे बड़ी सुनामी की उम्मीद नहीं है और हवाई द्वीप को सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इस बीच न्यूजीलैंड सिविल डिफेंस और आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड को भूकंप का कोई खतरा नहीं है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रवि शास्त्री के बयान से सहमत नहीं है गावस्कर, किया यह बड़ा खुलासा...