Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चीन ने भेजा चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से से नमूने एकत्र करने के लिए अपना चंद्र मिशन

चंद्रमा पर मानव अन्वेषण के इतिहास में ऐसा पहली बार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (18:45 IST)
China sent its lunar mission : चीन (China) ने चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से से पहली बार नमूने एकत्र करने और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उन्हें पृथ्वी पर लाने के मकसद से शुक्रवार को एक चंद्र अन्वेषण अंतरिक्ष यान (Space ship) को रवाना किया। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) के अनुसार चांग-6 मिशन पृथ्वी के कभी सम्मुख नहीं आने वाले चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से से नमूने एकत्र करेगा और उन्हें लेकर पृथ्वी पर लौटेगा।

ALSO READ: अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम
 
चंद्रमा पर मानव अन्वेषण के इतिहास में ऐसा पहली बार : चंद्रमा पर मानव अन्वेषण के इतिहास में ऐसा पहली बार किया जा रहा है। चांग चंद्र अन्वेषण का नाम चीन की पौराणिक देवी के नाम पर पड़ा है। चीन के चंद्र मिशन को लॉन्ग मार्च-5 वाई8 रॉकेट के जरिए अंजाम दिया जा रहा है। यह रॉकेट चीन के हैनान प्रांत के तट पर स्थित वेंचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया गया।
 
धूल और चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाएंगे : इस मिशन के जरिए चंद्रमा पर धूल और चट्टानों के नमूने एकत्र करने के बाद उन्हें वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा। सीएनएसए ने इससे पहले कहा था कि मिशन का उद्देश्य स्वचालित तरीके से नमूने एकत्र करना और फिर चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से से उन्हें लेकर लौटने जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकियों में सफलता हासिल करना है।

ALSO READ: सोनिया गांधी 21वीं बार भी नहीं कर पाएंगी राहुल की लॉन्चिंग: अमित शाह
 
चीन ने अतीत में चंद्रमा पर मानवरहित मिशन भेजे हैं : अंतरिक्ष की एक बड़ी शक्ति चीन ने अतीत में चंद्रमा पर मानवरहित मिशन भेजे हैं जिनमें एक रोवर उतारना भी शामिल है। चीन ने मंगल ग्रह पर भी रोवर भेजे हैं। इससे पहले चीन ने 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने की अपनी योजना की घोषणा की थी।
 
भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास रोवर उतारने वाला पहला देश : भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास रोवर उतारने वाला पहला देश है। पिछले साल भारत का चंद्रयान-3 लैंडर और प्रज्ञान रोवर वहां सफलतापूर्वक उतरा था। पृथ्वी के सम्मुख कभी न आने वाला चंद्रमा का दूरस्थ हिस्सा रेडियो खगोल विज्ञान एवं अन्य वैज्ञानिक कार्य के लिए काफी उपयोगी है। चूंकि दूरस्थ हिस्सा कभी भी पृथ्वी के सम्मुख नहीं आता इसलिए संचार संपर्क रखने के लिए एक रिले उपग्रह की जरूरत पड़ती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments