Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चालबाज चीन की निकली हेकड़ी, वीडियो जारी कर अब खुद को बताया गलवान का विक्टिम

चालबाज चीन की निकली हेकड़ी, वीडियो जारी कर अब खुद को बताया गलवान का विक्टिम
, शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (15:29 IST)
लद्दाख। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 हुई हिंसा में चीनी सैनिकों की मौत की बात स्वीकारने के बाद चीन ने एक झड़प का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव साफ दिख रहा है। अब तक अपनी दादागिरी के लिए दुनियाभर में कुख्‍यात चीन अब गलवान में खुद को विक्टिम बता रहा है।
 
चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने वीडियो जारी कर भारतीय सेना पर हमला करने का आरोप लगाया है। वीडियो में भारतीय सैनिकों के साथ कहासुनी के साथ ही मारे गए चीनी सैनिकों की फोटो भी दिखाई गई है। इस वीडियो पर अभी तक भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
चीन के स्‍टेट मीडिया के विश्‍लेषक शेन शिवाई द्वारा शेयर किए गए 3 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो में भारतीय सैनिकों ने चीनी क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वीडियो के माध्यम से चीन ने यह बताने का प्रयास किया कि चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने ही उकसाया और बातचीत करने गए चीनी सैनिकों पर हमला भी किया।
 
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच LAC पर विवाद पिछले साल मई में शुरू हुआ था, जब चीन ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारत की ओर से सड़क निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी। 5 मई को भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प होने के बाद सैन्य गतिरोध पैदा हो गया था। इसके 4 बाद सिक्किम के नाथू ला में भी दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी।
 
15 जून को भी गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन 2 दिन पहले ही पहली बार गलवान घाटी में अपने 5 सैनिकों और अधिकारियों की मौत की बात कबूल की। सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने इन सैनिकों को हीरो का दर्जा दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में Covid 19 के रोजाना के मामलों में वृद्धि