Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बांग्लादेश में 'बुलबुल' ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत, कई घर और पेड़ धराशायी

बांग्लादेश में 'बुलबुल' ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौत, कई घर और पेड़ धराशायी
, सोमवार, 11 नवंबर 2019 (23:01 IST)
ढाका। भीषण चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' के कारण बांग्लादेश में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 'बुलबुल' के कारण बांग्लादेश के दक्षिणी क्षेत्र के 10 जिलों में कई घरों के क्षतिग्रस्त होने और पेड़ों के गिरने से भारी तबाही हुई है।
आपातकालीन स्वास्थ्य अभियान एवं नियंत्रण केंद्र के अलावा स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने रविवार को 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। तूफान के कारण खुलना, बरगुना और गोपालगंज जिले में 2-2 मौतें हुई हैं जबकि पटुआखाली, भोला, शरीयतपुर, पिरोजपुर, मदारीपुर, बरिशाल और बागेरहाट में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
बरगुना और भोला जिले में 28 मछुआरे लापता बताए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री इनामुर रहमान ने बताया कि तूफान के कारण बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम तटीय जिलों में करीब 5 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। इनामुर ने कहा कि हमने अब तक के इतिहास में सबसे अधिक संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 21 लाख से अधिक लोगों को 5,787 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।  (फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देश की आज की 20 प्रमुख खबरें जानिए सिर्फ 1 मिनट में