Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र पर चक्रवाती तूफान 'क्यार' का साया, हो सकती है भारी बारिश

महाराष्ट्र पर चक्रवाती तूफान 'क्यार' का साया, हो सकती है भारी बारिश
, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (19:44 IST)
मुंबई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवातीय तूफान ‘क्यार’ के चलते अगले 12 घंटों में महाराष्ट्र के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बेहद भारी बारिश हो सकती है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र द्वारा शुक्रवार दोपहर को यह चेतावनी जारी की गई।

अरब सागर में शुक्रवार की शुरुआत में एक गहरा विक्षोभ तेज होकर चक्रवात में बदल गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान 'क्यार' एक शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान इसके अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद चक्रवाती तूफान ओमान तट की ओर बढ़ेगा। इसके चलते सिंधुदुर्ग जिले में ‘बेहद भारी बारिश’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि यहां अगले 24 घंटे में 204.5 मिमी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि चक्रवात क्यार के चलते तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शनिवार तक इसकी रफ्तार 110 किलीमीटर प्रति घंटा हो जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- PoK पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा