Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कुत्ते को काटने पर गिरफ्तार हुआ आदमी

कुत्ते को काटने पर गिरफ्तार हुआ आदमी
, गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (12:17 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक व्यक्ति ने पुलिस के कुत्ते को काट लिया। न्यू हैम्पशायर में एक व्यक्ति ने सप्ताहांत में गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़ों के ढेर के नीचे छुपने का प्रयास किया। बाद में उसने इसी प्रयास में पुलिस के कुत्ते का गला पकड़  उसके सिर पर काट लिया।

व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी  मिलने के बाद पुलिस बॉस्कावेन स्थित एक मकान पर पहुंची थी। व्यक्ति पर गिरफ्तारी से बचने और कुत्ते को काटने का मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मतदाता दिवस पर मोदी ने युवाओं से की यह अपील...