Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंडोनेशिया के जावा में आया भूकंप, छह विद्यार्थी घायल

इंडोनेशिया के जावा में आया भूकंप, छह विद्यार्थी घायल
, मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (21:45 IST)
जकार्ता। जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आज भूकंप का जोरदार झाटका आया, जिससे सैंकड़ो मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक स्कूल की छत ढह जाने से छह विद्यार्थी गंभीर रुप से घायल हो गए।


अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 थी और उसका केंद्र जावा में 43 किलोमीटर की गहराई पर था। यह जगह राजधानी जकार्ता के दक्षिण पश्चिम दिशा में 153 किलोमीटर की दूरी पर है।

नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पश्चिम जावा में सियांजुर इलाके में एक माध्यमिक विद्यालय की छत ढ़ह जाने से छह विद्यार्थी गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि दो को मामूली चोट लगी। 
webdunia
एजेंसी ने कहा कि वह अब भी पूर्ण नुकसान के आकलन में जुटी है। जकार्ता में भवन 10-20 सेंकेंड तक हिलते रहे और लोग मकानों से बाहर निकल गए। टीवी वन टेलीविजन ने मध्य जकार्ता में एक मॉल से कर्मचारियों और दुकानदारों को डर के मारे भागते हुए दिखाया।

इंडोनेशिया मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार भूकंप में सुनामी लाने की क्षमता नहीं है अतएव उसकी चेतावनी जारी नहीं की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रिलायंस जियो के गणतंत्र दिवस पर नए प्लान