Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संजय शुक्ला को भाजपा में शामिल होने के बाद भी नहीं मिली राहत, 140 करोड़ का नोटिस

लाखों घनमीटर मुरम और पत्थर निकालने का मामला है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (10:32 IST)
Notice of Rs 140 crore to Sanjay Shukla and others : इंदौर जिला प्रशासन ने कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla), उनके भाई राजेंद्र शुक्ला सहित 2 अन्य को अवैध खनन के मामले में 140.63 करोड़ का नोटिस (Notice) जारी किया गया है। जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी जुर्माना राशि (fine amount) बताई जा रही है। अगली सुनवाई 19 अप्रैल को है जिसमें शुक्ला बंधुओं व अन्य को जवाब देना होगा।

ALSO READ: इंदौर की होटल में ठहरे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की हार्टअटैक से मौत
 
बारोली में हुआ अवैध खनन : अपर कलेक्टर गौरव बैनल के अनुसार बारोली में हुए अवैध खनन में खनिज विभाग ने गणना के बाद जो जानकारी निकाली है, उसके मुताबिक यहां से 4 लाख 2 हजार 633 घन मीटर मुरम और 2 लाख घनमीटर से ज्यादा पत्थर निकाला गया है।

ALSO READ: इंदौर में बढ़ा आधी आबादी का रुतबा, महिलाओं के नाम पर 39 प्रतिशत संपत्तियों का पंजीयन
 
मामले में संजय शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष नीलेश पिता बनवारीलाल पंसारी और मेहरबान सिंह के खिलाफ 140 करोड़ 63 लाख 14 हजार 330 रुपए का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में फरवरी 2017 में केस दर्ज किया गया था। पूर्व कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने भी इसे संज्ञान में लिया था। वर्तमान कलेक्टर आशीष सिंह के आने के बाद 8 फरवरी 2024 को खनिज विभाग ने हिसाब बनाया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments