Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भूकंप से थर्राया ताइवान, 1 लाख घरों की बिजली गुल, जापान में सुनामी का अलर्ट

जापान में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका

taiwan earthquake

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (08:53 IST)
Taiwan earthquake : ताइवान के तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.4 से 7.5 के बीच मापी गई। भूकंप से ताइवान की राजधानी ताइपे थर्रा गया। कई इमारतें ध्वस्त हो गई। करीब 1 लाख घरों में बिजली गुल हो गई।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25.0 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में प्रशांत महासागर में 15.5 किलोमीटर की गहराई था। 
 
 
भूकंप के बाद ताइवान, जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका जताई है। एजेंसी ने लोगों से एक हफ्ते तक सतर्क रहने को कहा है।
 
webdunia
ताइवान के अग्निशमन विभाग के अनुसार, द्वीप के पूर्वी तट पर भूकंप के बाद अब तक 4 व्यक्ति की मौत हो गई है और 96 से अधिक घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनसे भूकंप की भयावहता का पता चलता है।
 
उल्लेखनीय है कि 4 अप्रैल 1905 को हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप में लगभग 20000 लोग मारे गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Updates: IMD ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी, चिलचिलाती धूप के लिए रहें तैयार