Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्वतंत्रता दिवस पर भ्रमण करें भारत के इन रॉयल किलों का, देश के इतिहास को जानने का ये है अद्भुत तरीका

परिवार के साथ करें दीदार भारत के गौरव का बखान करते इन किलों का

WD Feature Desk
Independence Day 2024: हर साल 15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आजादी के इस पर्व पर पूरे देश में कई आयोजन होते हैं। इस दिन झंडारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ देशभक्ति गीतों से सजे आयोजन किए जाये हैं। अगर आप इस दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार वालों या फिर दोस्तों के साथ कुछ खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आज इस आलेख में हम आपको ऐसी ही जगहों की जानकारी दे रहे हैं जहाँ आप 15 अगस्त के समय जा सकते हैं। ALSO READ: आखिर क्यों लाल किले से ही फहराया जाता है राष्ट्रीय ध्वज, जानिए इसके इतिहास की दास्तान

दिल्ली का लाल किला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप परिवार वालों के साथ दिल्ली का लाल किला घूम सकते हैं।  सन 1947 में जब भारत को आजादी मिली थी, उस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस किले से भाषण दिया था। आप दिल्ली में लाल किला के अलावा इंडिया गेट भी घूम सकते हैं। हालांकि 15 अगस्त के दिन यहां राष्ट्रीय आयोजन की वजह से इसे पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है इसलिए ज़रूरी है कि आप इस बात की जानकारी लें कि इस दौरान पर्यटकों के लिए क्या नियम हैं।

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला
इसके अलावा आप जोधपुर का मेहरानगढ़ किला देखने जा सकते हैं। यह किला अपनी भाव वास्तुकला और खूबसूरत दृश्य के लिए जाना जाता है। यहां आप कई महल मंदिर और संग्रहालय देख सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों को इतिहास से जुड़ी चीज दिखाना चाहते हैं, तो यह जगह एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है।

आगरा का किला
इस स्वतंत्रता दिवस पर आप आगरा का किला विजिट कर सकते हैं। यह किला मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। आगरा में आप मोती मस्जिद, दीवाने आम और दीवाने खास, ताजमहल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन यहां आपको कई परेड देखने को मिलेगी।

जलियांवाला बाग
जलियांवाला बाग के बारे में हम सभी ने सुना है। सन 1919 में जलियांवाला बाग में बैसाखी के दिन स्वतंत्रता सेनानियों ने रॉलेट एक्ट के विरोध में एक बैठक की योजना बनाई थी। इसके बाद यह आदेश दिया गया था, कि जब भी लोग यहां आए, तो बिना किसी चेतावनी के गोली चला दी जाएगी। ये जगह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जन गवाने वाले देशवासियों की याद दिलाती है।

अगस्त क्रांति मैदान
अगर आप मुंबई या मुंबई के आसपास के रहने वाले हैं, तो अगस्त क्रांति मैदान जा सकते हैं। इस मैदान में गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो का बिगुल फूंका था। यहां पर आप अपने परिवार वालों के साथ इस मैदान में घूमने के लिए आ सकते हैं।

चंद्रशेखर आजाद पार्क
इसके अलावा आप प्रयागराज के चंद्रशेखर आजाद पार्क में अपने परिवार वालों के साथ घूमने जा सकते हैं। सन 1931 में चंद्रशेखर आजाद ब्रिटिश सैनिकों के साथ लड़े थे। चंद्रशेखर आजाद ने अपनी 25 साल की उम्र में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments