Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Health Tips : शरीर में जमी गंदगी को निकालने के लिए कौनसे फल खाएं?

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2023 (15:52 IST)
These fruits remove the dirt of the body : शरीर में जमी गंदगी यदि बाहर निकल जाती है तो व्यक्ति हर तरह से निरोगी हो जाता है। इससे आयु भी बढ़ जाती है। योग और आयुर्वेद में शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के कई तरीके बताए गए हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले चाय, कॉफी, दूध, कोल्ड्रिंक, मैदा, बेसन, बैंगन, समोसे, कचोरी, पोहे, पिज्जा, बर्गर आदि का त्याग करना पड़ता है। यहां जानिए ऐसे 7 फल जिन्हें खाकर शरीर की गंदगी को बाहार किया जा सकता है।
 
निम्नलिखित फलों का आपको समय समय पर डॉक्टर की सलाह से खाली पेट सेवन करना होगा। यदि आप इन फलों का सेवन करते हैं तो कुछ ही दिनों शरीर में जमी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकल सकती है।
 
सेब : सेब में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होते हैं जो आंतों को हाइड्रेस रखकर शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। इसी के साथ  यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एक्टिविटी रेट को भी इक्रेंज करता है जिससे पेट की गंदगी आसानी से पास हो जाती है।
 
चुकंदर : यह भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बिटालिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है, जो बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन का कार्य करता है। इसे लिवर भी साफ रहता है।
नाशपाती : नाशपाती में भी बहुत मात्रा में फाइबर और पानी होता है जो पेट और आंत के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करते है। इससे मल मुलायम हो जाता है तो आसानी से बाहर निकल जाता है।
 
केला : केले में भी फाइबर और जल बहुत मात्रा में होते हैं। इसी के साथ ही इसमें पोटेशियम, विटामिन, फोलेट भी होते हैं जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। यह कब्ज, कब्ज, गैस आदि पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत देता है।
 
एवोकाडो : इसमें फाइबर होता है जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सिडेंट और ग्लूटाथियोन होता है  जो आंत की दीवार की कोशिकाओं को रिपेअर करते हैं।
 
चकोतरा : इसमें भरपूर पानी, नारिंगेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और फायबर के साथ ही विटामिन सी का भरपूर स्रोत है। यह कैसी भी कब्ज हो उसे दूर कर देता है। इसके तरल पदार्थ फाइबर को उत्तेजित करते है। जिससे पांचन क्रिया ठीक रहता है कब्ज की समस्या नहीं होती है और शरीर में जमी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकाल जाती है। चकोतरा नहीं मिले तो नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। 
 
स्ट्रॉबेरी : इसमें भी भरपूर माता में फाइबर होता है। यह फल कब्ज और गैस को दूर करके आंत में जमा गंदगी को बाहर निकालता है। यह फल आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया बनाता है जिससे सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

diwali food : Crispy चकली कैसे बनाएं, पढ़ें दिवाली रेसिपी में

फेस्टिवल ग्लो के लिए आसान घरेलू उपाय, दीपावली पर दें त्वचा को इंस्टेंट रिफ्रेशिंग लुक

क्या आपको भी दिवाली की लाइट्स से होता है सिरदर्द! जानें मेंटल स्ट्रेस से बचने के तरीके

दीपावली विशेष: भारतीय साहित्य में वर्णित दीपोत्सव की दीप्ति

આગળનો લેખ